फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Bharat Jodo Nyay Yatra ill enter in jharkhand on feb rahul ghandhi congress party

Jharkhand: फरवरी में झारखंड पहुंचेगी राहुल की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा', जल्द जारी होगा रैलियों का कार्यक्रम

Sat, 27 Jan 2024 01:15 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 27 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

झारखंड में यात्रा की तारीख तय कर ली गई है। यह यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ जिले से झारखंड में प्रवेश करेगी। पार्टी की बैठकों और रैलियों के लिए रूट चार्ट जल्द ही जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra ill enter in jharkhand on feb rahul ghandhi congress party
भारत जोड़ो न्याय यात्रा। - फोटो : PTI

विस्तार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा दो फरवरी को झारखंड में प्रवेश करेगी। इसी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पाकुड़ जिले में लोगों को संबोधित भी करेंगे। राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा दो चरणों में पूरी होगी, जिसमें आठ दिनों में 13 जिलों में 804 किमी की दूरी तय की जाएगी। 
विज्ञापन


फरवरी में झारखंड में प्रवेश करेगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
झारखंड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तारीख तय कर ली गई है। यह यात्रा दो फरवरी को पाकुड़ जिले से झारखंड में प्रवेश करेगी। पार्टी की बैठकों और रैलियों के लिए रूट चार्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों के लिए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और अन्य कांग्रेस नेता विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य में तैयारियों को लेकर राजेश ठाकुर ने कहा, 'हम तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए रामगढ़, धनबाद, देवघर, दुमका और पाकुड़ का दौरा कर चुके हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू किया गया था। इस यात्रा के दौरान कांग्रेस 67 दिनों में 15 राज्यों के 110 जिलों का दौरा करेंगी। यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed