फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   bas accident_jharkhand

बस दुर्घटना में 3 भाजपा कार्यकर्ताओं की मौत, 20 घायल

Thu, 07 Aug 2014 03:43 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 07 Aug 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
bas accident_jharkhand

झारखंड में देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में आज तड़के एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से भारतीय जनता पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राकेश बंशल के अनुसार भाजपा के कार्यकर्ता रांची से बस से गोड्डा लौट रहे थे। इसी दौरान डुमरिया मोड़ के निकट चालक बस पर अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे में भाजपा के तीन कार्यकर्ता सुबोध पासवान, विद्युत साह और नवनीकांत झा की मौत हो गयी तथा 20 अन्य घायल हो गये।

मृतक तीनो भाजपा कार्यकर्ता गोड्डा जिले के रहने वाले थे।

घायलों को यहां सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये सभी भाजपा कार्यकर्ता कल रांची में पार्टी की ओर से आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेकर गोड्डा लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा ने मृतकों के आश्रितों को पार्टी की ओर से पांच-पांच लाख रुपए देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed