{"_id":"617f06ed787ab11e9a2fdada","slug":"banned-outfit-commander-shot-dead-in-gumla-district-of-jharkhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर सुकर की गोली मारकर हत्या, शरीर को गोलियों से किया छलनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: कुख्यात नक्सली कमांडर सुकर की गोली मारकर हत्या, शरीर को गोलियों से किया छलनी
Mon, 01 Nov 2021 02:44 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, गुमला
पीटीआई, गुमला
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 01 Nov 2021 02:44 AM IST
सार
मारे गए नक्सली कमांडर के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और गोलियों के 10 खोखे बरामद किए गए हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गुमला जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के एक कुख्यात नक्सली कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लवाडाग में हुई।
विज्ञापन
इस घटना की पुष्टि गुमला के अनुमंडल पुलिस अधिकारी(एसडीपीओ) मनीष चंद्र लाल ने की। उन्होंने बताया कि शव की पहचान जेजेएमपी के शीर्ष नक्सली कमांडर सुकर उरांव के रूप में की गई है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि मारे गए उग्रवादी के शरीर में आधा दर्जन से अधिक गोलियों के निशान पाए गए हैं। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और गोलियों के 10 खोखे बरामद किए गए हैं। घटना घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग की है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस ने रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया।
हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है । यह भी खुलासा नहीं हो सका है कि उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ है। पुलिस ने बताया कि कुख्यात नक्सली सुकर उरांव गुमला के अलावा घाघरा, बिशुनपुर, लोहरदगा के सेन्हा सहित कई थाना क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना हुआ था।