फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Anil Mahato Murder Case Former CM Raghuvar Das reached Anil Mahato last journey targeted Hemant government

Anil Mahato Murder Case: अनिल महतो की अंतिम यात्रा में पहुंचे पूर्व सीएम रघुवर दास, हेमंत सरकार पर साधा निशाना

Thu, 27 Mar 2025 05:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

Anil Mahato Last Journey: अनिल महतो की अंतिम यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधा। साथ ही कहा कि इस सरकार के पास इकबाल नहीं है।
 

विज्ञापन
Anil Mahato Murder Case Former CM Raghuvar Das reached Anil Mahato last journey targeted Hemant government
अनिल महतो की अंतिम यात्रा में पहुंचे रघुवर दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता टाइगर अनिल महतो की हत्या पर राजनीतिक पारा चढ़ चुका है। तमाम बयानबाजी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास स्वर्गीय अनिल महतो के अंतिम संस्कार में पहुंचे। उन्होंने अनिल महतो को नमन करते हुए अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की। साथ ही बढ़ते आपराधिक घटनाओं को लेकर उन्होंने झारखंड सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य टाइगर अनिल कुमार के हत्या का मामला तूल पकड़ चुका है। उनके हत्या के विरोध में पिछले दिनों रांची बंद बुलाया गया। वहीं, उनके अंतिम संस्कार में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अनिल महतो के पैतृक गांव गागी पहुंचे। उन्होंने अंतिम संस्कार में पहुंचकर अनिल महतो को अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या, अब राजधानी रांची में फूटा लोगों का गुस्सा; सड़क पर आगजनी...बवाल

'अपराधियों को राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अनिल महतो की हत्या को पुलिस की नाकामी करार दिया है। उन्होंने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राजधानी रांची शासन-प्रशासन का गढ़ है।वर्तमान में विधानसभा सत्र भी चल रही है। इस बीच रांची के कांके चौक में दिनदहाड़े एक युवा समाजसेवी सह जन नेता की हत्या कर दी जाती है। यह घटना पुलिस की लापरवाही को दर्शाता है। सरकार को सुचारु रूप से चलाने के लिए इकबाल होना चाहिए, यह सरकार निरंकुश सरकार साबित हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: विधानसभा सत्र के दौरान BJP-MLA का प्रदर्शन, मरांडी ने पुलिस पर लगाया वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed