फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Almost two hundred oxygen cylinders stolen from Hazaribagh Medical College

शर्मनाक: हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से 186 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं रेगुलेटर गायब

Wed, 19 May 2021 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 19 May 2021 09:22 AM IST
सार

कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के साथ-साथ चोरी होने की घटना भी तेजी से बढ़ी है।  कई राज्यों में चोर सिलेंडरों को पलक छपकते ही गायब कर दे रहे हैं। झारखंड में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। 

विज्ञापन
Almost two hundred oxygen cylinders stolen from Hazaribagh Medical College
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

इस वक्त पूरा देश ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है. ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं, वहीं झारखंड के ‘हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल’ से 186 ऑक्सीजन सिलेंडर एवं 60 रेगुलेटर गायब होने के मामला सामने आया है। अस्पताल से ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर समेत दवाइयों की भी चोरी हुई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।  पुलिस ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन कर जांच शुरू कर दी है और प्राथमिकी में नामज़द एक वार्ड बॉय समेत पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हजारीबाग मेडिकल कॉलेज से बड़े पैमाने पर ऑक्सीजन सिलेंडरों एवं रेगुलेटरों के गायब होने के मामले में हजारीबाग के अनुमंडल पुलिस अधिकारी महेश प्रजापति के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है और उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन सिलेंडर के अभाव में नहीं मिल रहा इलाज
उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक पुलिस ने अस्पताल के वार्ड बॉय सुरेन्द्र कुमार यादव समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वर्तमान समय में डेढ़ सौ से अधिक कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। मरीजों के सामने ऑक्सीजन सिलेंडर की समस्या आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed