{"_id":"619bcd1f556b420cfa1638c8","slug":"all-products-made-by-women-self-help-groups-under-palash-brand-to-be-available-soon-on-e-commerce-sites","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड सरकार का फैसला: ई-कॉमर्स बाजार में जल्द उपलब्ध होंगे 'पलाश' ब्रांड के तहत बने महिला स्वयं सहायता समूहों के सभी उत्पाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड सरकार का फैसला: ई-कॉमर्स बाजार में जल्द उपलब्ध होंगे 'पलाश' ब्रांड के तहत बने महिला स्वयं सहायता समूहों के सभी उत्पाद
Mon, 22 Nov 2021 10:32 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:32 PM IST
सार
सखी मंडलों (महिला स्वंय सहायता समूह) को प्रोत्साहित करने के लिए और उनकी आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए झारखंड सरकार ने पलाश ब्रांड के सभी उत्पादों को ई-कॉमर्स बाजार में उपलब्ध कराने का फैसला किया है।
विज्ञापन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
झारखंड सरकार ने सोमवार को कहा कि पलाश ब्रांड के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से बनाए गए सभी उत्पाद जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हो जाएंगे। वर्तमान में ई-कॉमर्स कंपनियां पलाश के कुछ चुनिंदा उत्पादों की बिक्री ही कर रही हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पलाश ब्रांड के शहद, अचार, मोमबत्तियां और चॉकलेट सस्ती कीमत पर अमेजन पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पलाश का कोल्ड प्रेशर्ड सरसों का तेल फ्लिपकार्ट पर पहले से ही उपलब्ध है।
विज्ञापन
बयान के अनुसार अनुमान है कि इस कदम से लगभग दो लाख ग्रामीण महिलाओं को आजिविका कमाने के अतिरिक्त मौके मिलेंगे। वर्तमान समय में बाजार में पलाश ब्रांड के 60 से अधिक उत्पाद उपलब्ध हैं। ये सभी उत्पाद महिला स्वयं सहायता समूहों ने बनाए हैं।
विज्ञापन