{"_id":"5f16b7997058b331b736788b","slug":"all-family-members-died-due-to-coronavirus-in-jharkhand-a-lady-went-for-marriage-in-new-delhi-and-got-infected","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां की अर्थी को दिया था कंधा, पांच बेटों की हुई मौत
Tue, 21 Jul 2020 03:42 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, धनबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 21 Jul 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
कोरोना से संक्रमित मां की अर्थी को कंधा देने वाले उसके बेटों में भी कोविड-19 का संक्रमण दिखा और स्थिति इतनी खराब हुई कि पांच बेटों की हालत गंभीर हो गई और इलाज के दौरान पांचों की मौत हो गई। पांचवें बेटे को रिम्स रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन सोमवार को उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एक बुजुर्ग महिला 27 जून को अपने पोते की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से धनबाद के कतरास गई थीं। महिला की उम्र 90 साल थी। यहां उनकी तबियत बिगड़ने लगी। इसके बाद उनका कोरोना का टेस्ट कराया गया जो पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन
महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटों ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। इसके बाद उस महिला के दो बेटे संक्रमित पाए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके कुछ दिन बाद दो और बेटों में कोरोना के लक्षण दिखे और इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पांचवें बेटे ने सोमवार को रिम्स रांची अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इस तरह सिर्फ 15 दिन के भीतर ही कोरोना वायरस महामारी की वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की जान चली गई। परिवार की सबसे बड़ी गलती यह रही कि उन्होंने मां का अंतिम संस्कार आईसीएमआर की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर न करके सामान्य तौर पर ही कर दिया, जिसकी वजह से दूसरे लोगों में संक्रमण फैला।