फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Air deccan starts direct flight from jamshedpur to kolkata travel in 30 minutes

टाटा से कोलकाता की यात्रा घंटों की बजाए मिनटों में होगी पूरी, बुधवार से शुरू हो रही है विमान सेवा

Tue, 27 Feb 2018 06:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Tue, 27 Feb 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
Air deccan starts direct flight from jamshedpur to kolkata travel in 30 minutes
झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुसाफिरों के लिए खुशखबरी है। टाटानगर से कोलकाता की यात्रा अब घंटों की बजाए मिनटों में पूरी की जा सकेगी। बुधवार से जमशेदपुर से कोलकाता सिर्फ आधे घंटे में पहुंचा जा सकेगा। और इसका किराया भी ट्रेन के एसी फर्स्ट क्लास से बस कुछ ज्यादा है। इस विमान यात्रा के लिए आपको  खर्च करने होंगे 1500 रुपये। जमशेदपुर से कोलकाता के बीच शुरू हो रही विमान सेवा से दूरियां महज चंद मिनटों में पूरी हो जाएगी। 
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन मंत्रालय की क्षेत्रीय इलाकों के लिए शुरू की गई उड़ान सेवा के तहत एयर डेक्कन का विमान जमशेदपुर से कोलकाता के बीच उड़ान भरेगा। सस्ती उड़ान सेवा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने एयर डेक्कन से समझौता किया है।
विज्ञापन


इस विमान सेवा से मुसाफिर आधे घंटे में जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट से कोलकाता पहुंच सकेंगे। इस सस्ती विमान सेवा योजना को सफल बनाने के लिए टाटा स्टील का सोनारी एयरपोर्ट किराया नहीं लेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि टाटानगर से कोलकाता के लिए स्टील एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास में 1230 रुपया किराया लगता है। यदि यह यात्रा दुरंतो एक्सप्रेस से तय की जाती है तो इसके लिए 1390 रुपये चुकाने पड़ते हैं। हालांकि गीतांजलि एक्सप्रेस से इस यात्रा में 735 रुपये लगते हैं। ट्रेन से टाटानगर और कोलकाता की यात्रा को पूरे करने में करीब चार घंटों का समय लगता है। लेकिन इस विमान सेवा से सिर्फ 30 मिनट लगेंगे। 


पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने बताया है कि सोनारी एयरपोर्ट की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस एयरपोर्ट से 19 सीटर विमान बुधवार को पहली बार कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed