फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Administration on alert after ban on gutkha and pan masala

Jharkhand: गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन अलर्ट, छापेमारी जारी; दुकानदारों को कड़ी चेतावनी

Wed, 05 Mar 2025 05:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 05 Mar 2025 05:09 PM IST
सार

Jharkhand: प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। आगामी होली त्योहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य सामग्रियों की जांच भी व्यापक पैमाने पर की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की मिलावटयुक्त सामग्री की बिक्री को रोका जा सके।

विज्ञापन
Administration on alert after ban on gutkha and pan masala
पान मसाला पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड में बढ़ते नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के निर्देश पर पूरे राज्य में निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रतिबंध लागू होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन की सख्ती, जगह-जगह छापेमारी
गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध के बाद प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। रांची जिले में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, रांची के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और कोटपा 2003 के तहत जांच दल लगातार छापेमारी कर रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपर बाजार, महावीर चौक, मारवाड़ी कॉलेज एवं लेक रोड जैसे प्रमुख स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 22 प्रतिष्ठानों की जांच की गई, जिनमें से 7 खाद्य प्रतिष्ठान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई, पेड़ा, लड्डू, बुंदिया, गाजा जैसी खाद्य सामग्रियों की जांच की गई और दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने एवं अखाद्य रंगों का उपयोग न करने की सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य लाइसेंस नहीं दिखाने पर तीन दुकानों को नोटिस जारी किया गया, जबकि कोटपा अधिनियम 2003 के उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से कुल 1400 का जुर्माना वसूला गया।


दुकानदारों को कड़ी चेतावनी
निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिया गया कि वे निकोटिनयुक्त गुटखा और पान मसाला का विक्रय न करें। यदि किसी दुकान में प्रतिबंधित पदार्थ की बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन, टोबैको कंट्रोल सेल के डिस्ट्रिक्ट कंसल्टेंट सुशांत कुमार, खाद्य सुरक्षा कार्यालय के कर्मी शिवनंदन यादव एवं सजल श्रीवास्तव के साथ कोतवाली थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed