{"_id":"6156ece28ebc3e2be403ce53","slug":"acb-hazaribagh-arrested-panchayat-sewak-taking-bribe-red-handed-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी की कार्रवाई: हजारीबाग में पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार, एक सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबी की कार्रवाई: हजारीबाग में पंचायत सेवक घूस लेते गिरफ्तार, एक सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी
Fri, 01 Oct 2021 04:41 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हजारीबाग
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 01 Oct 2021 04:41 PM IST
सार
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्र लाभार्थियों से अग्रिम भुगतान के लिए रिश्वत की मांग करने वाले एक पंचायत सेवक को एसीबी हजारीबाग ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने शुक्रवार को हजारीबाग में बरकट्ठा के पंचायत सेवक नारायण वर्मन को पांच हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। जब एसीबी ने नारायण को दबोचा उस वक्त वह प्रधानमंत्री आवास योजना के अग्रिम भुगतान के लिए एक शख्स से पैसे ले रहा था। बता दें कि हजारीबाग एसीबी दल ने इस साल यह सातवीं और एक सप्ताह में दूसरी गिरफ्तारी की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंचायत सेवक नारायण वर्मन पीएम आवास योजना के तहत चयनित लोगों से अग्रिम भुगतान के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रहा था। बाद में मामला पांच हजार पर तय हुआ। पैसे न देने पर पर वह लाभार्थियों को चक्कर पर चक्कर चगवाता था। इसकी शिकायत एसीबी के पास आई भी थी। जिसके बाद एसीबी ने वर्मन को रंगेहाथों पकड़ने के लिए अपनी योजना तैयार की।
विज्ञापन
इसे लेकर एसीबी की योजना के तहत एक लाभार्थी निर्धारित समय पर नारायण के किराये के मकान पर रुपये लेकर पहुंचा। यहां जैसे ही नारायण ने पैसे हाथ में लिए एसीबी ने उसे धर दबोचा। उसे हिरफ्तार कर हजारीबाग ले जाया गया है जहां उसके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पहले एसीबी की टीम ने एनएचएम के जिला डाटा मैनेजर को भी रिश्वत लेते पकड़ा था।
विज्ञापन