{"_id":"5f5285837f38d863e7305806","slug":"a-man-imprisoned-in-dumka-jail-jharkhand-on-theft-charges-died-of-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: चोरी के आरोप में दुमका जेल में कैद बिहार के युवक की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: चोरी के आरोप में दुमका जेल में कैद बिहार के युवक की कोरोना से मौत
Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : PIB
चोरी के आरोप में झारखंड की दुमका जिला जेल में कैद युवक की कोरोना से मौत हो गई। युवका का नाम संतोष मेहरिया था और उसकी उम्र 50 वर्ष थी। वह बिहार का रहने वाला था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि उसे लकड़ी चुराने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। संतोष बिहार के बांका जिले का निवासी था जिसे 17 अगस्त को सरायघाट पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जब उसे जेल में लाया गया था तो उसका टेस्ट निगेटिव आया था। मेहरिया को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था, उसके भाई अजय ने बताया बुधवार को जब उसकी तबियत खराब हुई तो दुमका मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया था।
विज्ञापन
वहीं सीनियर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि रात दो बजे के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। हालांकि मेहरिया को अस्पताल में भर्ती किया गया था तो उसको कोई कोविड के लक्षण नहीं थे। उसको सामान्य वार्ड में ही रखा गया था।
आगे बताया कि उसकी मौत के बाद उसका सैम्पल लिया गया तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। मेहरिया की मौत कोरोना वायरस इंफेक्शन से हुई है। जो भी उसके संपर्क में आए हैं उनका भी कोरोना टेस्ट होगा।