फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Gumla Jharkhand Rape News: a girl studying in class five gangraped by five boys in gumla in jharkhand police arrested five accused

झारखंड : पांचवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, माता-पिता ने दो आरोपियों पर किया जानलेवा हमला

Tue, 13 Oct 2020 11:38 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुमला (झारखंड) Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 13 Oct 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Gumla Jharkhand Rape News: a girl studying in class five gangraped by five boys in gumla in jharkhand police arrested five accused
गुमला झारखंड में पांचवीं कक्षा की बच्ची के साथ दुष्कर्म - फोटो : AMAR UJALA

झारखंड के गुमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुमला में एक पांचवीं कक्षा की बच्ची के साथ पांच लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। बताया जा रहा है कि इन पांचों लड़कों ने रातभर बच्ची के साथ यह जघन्य अपराध किया। यह घटना शनिवार देर रात की है लेकिन रविवार को इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन



इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के माता-पिता ने दो आरोपियों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया और वो दोनों आरोपी घायल हो गए। घायल आरोपी जब अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे थे, तब इस घटना के बारे में सबको जानकारी हुई। बच्ची के माता-पिता ने दोनों आरोपियों के हाथ-पैर काटने की कोशिश की थी। 
विज्ञापन


हालांकि अभी पुलिस ने पांचों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के गांव वालों के मुताबिक, इस घटना को लेकर गांव में एक पंचायत हुई और पीड़िता के परिवार वालों पर केस ना दर्ज कराने का दबाव बनाया गया। गांव वालों ने बताया कि लड़की को जान से मारने और उसके घर को आग लगाने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता और आरोपी अलग-अलग समुदाय से ताल्लकु रखते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद दोनों समुदायों के बीच तनाव का माहौल है और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पीड़िता के गांव पर लगातार कैंप कर रही है। पुलिस ने बताया कि अभी स्थिति नियंत्रण में है। 


परिवालों के मुताबिक, जब उन्हें इस घटना के बारे में जानने को मिला तब उन्होंने दो आरोपियों को पकड़ लिया और जानलेवा हमला कर दिया। माता-पिता ने धारदार हथियार से दोनों आरोपियों के हाथ-पैर पर हमला करने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed