फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   A 30 year old man done bad things in neighborhood police arrested accused and sent to jail

Jharkhand: 30 साल छोटी मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Fri, 26 May 2023 10:25 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 26 May 2023 10:25 PM IST
सार

परिजनों ने शिकायत में आगे बताया कि नीचे आते वक्त सीढ़ियों के पास ही आरोपी ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने सीढ़ियों के नीचे ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां नीचे ही अपनी दुकान पर बैठी थी। दुष्कर्म के बाद दौड़कर अपनी मां के पास गई।

विज्ञापन
A 30 year old man done bad things in neighborhood police arrested accused and sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में एक युवक ने 30 साल छोटी मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पीड़िता का पड़ोसी ही है। मामला राजधानी रांची से लगभग 125 किलोमीटर दूर की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि घटना चास इलाके की है। पीड़िता ने परिवार ने चास थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की थी। परिजनों ने शिकायत करते हुए कहा कि पीड़ित घर के ऊपर रहने वाले किरायेदारों के बच्चों के साथ खेल रही थी। थोड़ी देर बाद वह खेल कर नीचे आ रही थी। 

विज्ञापन

मां को पीड़िता ने पूरी घटना बताई
परिजनों ने शिकायत में आगे बताया कि नीचे आते वक्त सीढ़ियों के पास ही आरोपी ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने सीढ़ियों के नीचे ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां नीचे ही अपनी दुकान पर बैठी थी। दुष्कर्म के बाद दौड़कर अपनी मां के पास गई। बेटी की गंभीर हालत थी, जिसे देखकर मां चौंक गई। मां के पूछने पर पीड़िता ने सब कुछ बताया। परिजनों का कहना है कि वह आरोपी को पिछले पांच सालों से जानते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
चास पुलिस थाने के प्रभारी मोहम्मद रुसतम ने बताया कि घटना गुरुवार शाम की है। मामले में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता के शरीर से खून आ रहा था, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed