Jharkhand: JMM का दावा- 10 साल में BJP में शामिल हुए 740 विधायक-सांसद, कभी उन पर लगाए गए थे भ्रष्टाचार के आरोप
Jharkhand: झारखंड की सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो ने दावा किया कि बीते दस वर्षों में उन 740 विधायकों और सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है, जिन पर उसने कभी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को दावा किया कि बीते दस वर्षों के दौरान 740 विधायक और सांसद भाजपा शामिल हुए हैं, जिनके खिलाफ भगवा पार्टी ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पार्टी ने केंद्र पर हमला बोलते हुए राज्य को इसका एक प्रमुख उदाहरण बताया और आरोप लगाया कि भाजपा ने 'माय वे या हाइवे' की कहावत को अपनाया है।
झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि देश ने 2014 से 2024 तक कई अजीत चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाएं, क्या पहनें, क्या पढ़ें और क्या सुनें के निर्देश शामिल हैं। उन्होंने कहा, उनके (भाजपा) मुताबिक विपक्ष में जो कोई हैं वह भ्रष्ट हैं, जबकि भाजपा में जो हैं, वह पाक-साफ हैं। जो लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे राष्ट्र विरोधी हैं।
उन्होंने दावा किया बीते दस वर्षों में 740 विधायक और सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं। जिन पर भाजपा ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। ये अब उनके पसंसदीदालोग हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भगवा पार्टी ने कभी कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था और अब कांग्रेस युक्त भाजपा है।
उन्होंने कहा, भाजपा ने 'या तो माय वे या हाइवे' की कहावत को अपनाया है। झारखंड इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने (भाजपा) कहा कि आदिवासियों का सम्मान उनके लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। लेकिन वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं। अगर कोई आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसकी जगह जेल में होगी।