फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   70 people arrested in the case of violence on the charge of religious flag, protest over the arrest of lawyer

Jamshedpur: सांप्रदायिक हिंसा के आरोप में भाजपा नेता समेत में 70 लोग गिरफ्तार, वकील की गिरफ्तारी पर प्रदर्शन

Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 12 Apr 2023 04:20 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके में दो अलग-अलग समुदायों के बीच रविवार को हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह और सुधांशु ओझा सहित कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील चंदन चौबे को भी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
70 people arrested in the case of violence on the charge of religious flag, protest over the arrest of lawyer
झारखंड पुलिस - फोटो : ANI

विस्तार

जमशेदपुर में धार्मिक झंडे के कथित अपमान को लेकर भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने एक भाजपा नेता सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को अधिकारी ने बताया कि भाजपा जमशेदपुर महानगर कमेटी के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा को मंगलवार रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन

70 लोगों को गिरफ्तार किया
अधिकारी ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके में दो अलग-अलग समुदायों के बीच रविवार को हुई हिंसा के मामले में भाजपा नेता अभय सिंह और सुधांशु ओझा सहित कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जमशेदपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे वकील चंदन चौबे को भी हिंसा मामले में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

वकीलों ने किया प्रदर्शन
पुलिस द्वारा एक वकील को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में स्थानीय अदालत में बुधवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया है। जमशेदपुर बार एसोसिएशन की एक समिति के प्रमुख अजीत अंबस्ता ने कहा कि हम चौबे की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध करते हैं। अगर 12 घंटे के अंदर दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो हम कल भी विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि हम डिप्टी कमिश्नर से मिलेंगे और उन्हें चौबे के साथ किए गए व्यवहार के बारे में बताएंगे। वकीलों ने कोर्ट परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed