फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   70 kanwariyas including 15 muslims from Deoria UP begin their journey to babadham Deoghar

झारखंड के बाबाधाम में कांवड़ चढ़ाने पहुंचे यूपी से मुस्लिम समुदाय के भक्त

Sat, 28 Jul 2018 04:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 28 Jul 2018 04:07 PM IST
विज्ञापन
70 kanwariyas including 15 muslims from Deoria UP begin their journey to babadham Deoghar

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सांप्रदायिक सौहार्द का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला। यहां से 70 कांवड़ियों का एक समूह झारखंड के देवघर जिले में स्थित बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए निकला। सबसे अनोखी बात तो ये थी कि इन 70 कांवड़ियों में से 15 लोग मुस्लिम समुदाय से हैं। 

विज्ञापन


कावड़ यात्रा भगवान शिव के भक्तों द्वारा की जाने वाली वार्षिक तीर्थ यात्रा है। जिले के कुशाग्र गांव के रहने वाले ये कांवड़िये पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेंगे। यहां से वह गंगा नदी से पवित्र गंगाजल लेंगे। इसके बाद 106 किलोमीट की पैदल यात्रा कर बाबाधाम पहुंचेंगे। यहां वह बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाएंगे। 
विज्ञापन


बता दें गांव के मुखिया का नाम निजाम अंसारी है। जिन्होंने इस अनोखे कार्यक्रम की शुरुआत की है। उन्हीं के विचारों से सहमत कुछ अन्य लोगों ने कांवड़ियों की पोशाक (गेरुआ रंग के कपड़े) पहनकर इस यात्रा में शिरकत की। अपनी यात्रा का खर्च वह खुद वहन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शुक्ला ने कहा, 'यह भारत के गंगा-जमुना संस्कृति का असली उदाहरण है। हमें इनसे सीख लेनी चाहिए और नफरत के बजाय शांति और प्यार को प्राथमिकता देनी चाहिए।' 


अंसारी ने आगे कहा कि 'मैं चाहता हूं कि गांव के सभी लोग सभी धर्मों के कार्यों में हिस्सा लें। इससे हमें और भी करीब आने और समाज की सेवा करने का अवसर मिलेगा। मैं बस लोगों का आशीर्वाद और अपने गांव का विकास चाहता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed