फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   6 Jaguar personnel killed, 4 injured in a landmine blast triggered by Naxals in Jharkhand

झारखंड: नक्सली हमले में सशस्त्र बल के 6 जवान शहीद, 5 घायल

Wed, 27 Jun 2018 03:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरवा Updated Wed, 27 Jun 2018 03:47 AM IST
विज्ञापन
6 Jaguar personnel killed, 4 injured in a landmine blast triggered by Naxals in Jharkhand
फाइल फोटो

झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को नक्सलियों के बारूदी सुरंग में विस्फोट कर किए गए हमले में जगुआर फोर्स के छह जवान शहीद हो गए, जबकि पांच घायल हैं। पुलिस के मुताबिक झारखंड जगुआर के 112 बटालियन के जवान अभियान पर निकले थे। जब वह देर शाम बूढ़ापहाड़ से उतर रहे थे, तभी नक्सलियों ने आईडी के जरिए ब्लास्ट कर दिया।

विज्ञापन


ब्लास्ट के साथ ही नक्सलियों ने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की। इसमें छह जवान शहीद हो गए। जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। बताया जा रहा है कि देर शाम तक नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी थी। अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए हैं। झारखंड जगुआर फोर्स राज्य पुलिस का विशेष सुरक्षा बल है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में तीन लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। कोंडागांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बयानार एलओएस की सदस्य बिसन्ती नेताम उर्फ जानो (25) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली पर तीन लाख रुपये का ईनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि नक्सली बिसन्ती ने राज्य शासन के पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर यह कदम उठाया है। कोंडागांव जिले में इस महीने की 23 तारीख को नक्सली डिप्टी कमांडर ने आत्मसमर्पण किया था। उसपर भी तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed