फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   5000 people in danger in Dhanbad Jharkhand as Poisonous smoke coming from fire in coal mines of BCCL

धनबाद में 5000 जिंदगियां खतरे में, BCCL के कोयला खदान में आग से निकल रहा जहरीला धुआं

Sat, 20 Jan 2018 06:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Updated Sat, 20 Jan 2018 06:02 PM IST
विज्ञापन
5000 people in danger in Dhanbad Jharkhand as Poisonous smoke coming from fire in coal mines of BCCL
धनबाद जिले में जमीन से निकल रहा है जहरीला धुआं
धनबाद जिले में गोफ फूटने से 5000 लोगों की जान खतरे में है। जमीन अंदर से दहक रही है और जमीन के ऊपर हजारों लोगों की सांसें अटक हुई हैं। गोफ यानि जमीन के अंदर मौजूद कोयला जल रहा है और उसका धुआं बाहर निकल रहा है। कतरास इलाके में बिलबेरा के नजदीक शुक्रवार देर रात जमीन से काला धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन


जमीन के अंदर से निकल रही जहरीली गैस से लोगों में डर समा गया है। घटना की खबर मिलने पर धनबाद के एसडीएम, बाघमारा के बीडीओ, डीएसपी और बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


गौरतलब है कि झारखंड के धनबाद जिले मे जहां गोफ फूटा है उस इलाके में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) कोयले का खनन करती है। जहरीले धुएं से डरे हुए लोगों में काफी नाराजगी है। घटना के बाद आसपास के गांव के लोग जमा हो गए और बीसीसीएल के दफ्तर का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल ने खनन कार्य पूरा करने के बाद गड्ढे में बालू नहीं भरा जिसके कारण यह घटना हुई। गुस्साए लोगों ने कतरास-महुदा रोड पर जाम लगा दिया जिससे यातायात पर असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed