फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   5 killed, one injured after two motorcycles collide head-on in Jharkhand

झारखंड: गढ़वा में बड़ा सड़क हादसा, दो बाइक्स की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल

Thu, 28 Oct 2021 03:53 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा (झारखंड) Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 28 Oct 2021 03:53 PM IST
सार

झारखंड के गढ़वा में सड़क दुर्घटना पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक के घायल होने की खबर है। दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई।

विज्ञापन
5 killed, one injured after two motorcycles collide head-on in Jharkhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के गढ़वा में गुरुवार को दो बाइक्स की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक के घायल होने की खबर है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। दुर्घटना के मामले में रांका थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि दो मोटरसाइकिलों की की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उपाध्याय ने कहा, 'जांच शुरू कर दी गई है और पीड़ितों की पहचान के प्रयास जारी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed