{"_id":"6017e6c58ebc3e32ef0ea0d9","slug":"35-year-old-man-killed-his-mom-and-roasts-chicken-on-her-pyre-in-singhbhum-jharkhand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने डांटा तो युवक ने कर दिया कत्ल, आंगन में शव जलाकर चिकन भूना और खा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां ने डांटा तो युवक ने कर दिया कत्ल, आंगन में शव जलाकर चिकन भूना और खा गया
Mon, 01 Feb 2021 05:02 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंहभूम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंहभूम
Published by: कुमार संभव
Updated Mon, 01 Feb 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के सिंहभूम से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए। दरअसल, यहां एक युवक ने अपनी मां को जान से मार डाला। इसके बाद उसने आंगन में अपनी मां का शव जला दिया और उस पर चिकन भूनकर खाया। बताया जा रहा है कि महिला की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपने बेटे को डांट दिया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, यह खौफनाक घटना पश्चिम सिंहभूम के जोजोगुटु नामवीर टोला में हुई। यहां 35 वर्षीय प्रधान सॉय अपनी मां सुमी सॉय के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि प्रधान नशे का आदी है। शुक्रवार (29 जनवरी) शाम वह काफी देर से घर पहुंचा था, जिसके बाद मां ने उसे डांट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने डांटा तो कर दी हत्या
पुलिस ने बताया कि मां की डांट सुनकर प्रधान को गुस्सा आ गया। उसने लकड़ी के डंडे से अपनी मां पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने आंगन में ही अपनी मां के शव को आग लगा दी। ग्रामीणों का दावा है कि आरोपी ने अपनी मां की चिता पर चिकन भूना और उसे खा लिया। पुलिस का कहना है कि शव पर चिकन भूनने और खाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। इसकी जांच की जा रही है।
ऐसे हुआ वारदात का खुलासा
बताया जा रहा है कि मृतका की बहन सोमवारी को सबसे पहले मामले की जानकारी हुई। दरअसल, सुमी का शव अधजला रह गया था। ऐसे में आरोपी ने उसे चूल्हे में डालकर जलाने की कोशिश की। उस दौरान सोमवारी ने उसे देख लिया और पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को शव जलाने से रोका और बांध दिया। साथ ही, मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।
आरोपी ने पिता की भी की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक, लोगों का कहना है कि करीब चार साल पहले आरोपी ने अपने पिता गोपाल सॉय की भी हत्या कर दी थी। इस मामले में आरोपी प्रधान अभी जमानत पर चल रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस घटनाक्रम की पुष्टि नहीं की।