फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   3 accused arrested for raping woman in jharkhand

महिला पुलिसकर्मी दुष्कर्म मामले में तीन गिरफ्तार

Tue, 27 Aug 2013 12:58 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 27 Aug 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
3 accused arrested for raping woman in jharkhand
झारखंड में लातेहार की महिला पुलिसकर्मी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को लातेहार से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


डीजीपी राजीव कुमार ने बताया कि इनमें से दो की पहचान दुष्कर्मी और तीसरे की लूटपाट करने वाले के रूप में की गई है।

महिला सिपाही और अन्य लोगों के वाहन से लूटा गया कुछ सामान भी बरामद हुआ है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

डीजीपी ने रविवार को पीड़िता के साथ घटनास्थल का दौरा किया था।

अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद पलामू रेंज के डीआईजी रविकांत धान ने बताया कि अब पुलिस का ध्यान अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर है।

क्या था मामला?
पीड़िता 24 अगस्त को रांची-डालटनगंज एनएच 75 पर अपने परिजन का शव लेकर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में रात करीब एक बजे जब जगलदगा पहुंची तो वहां वाहनों में लूटपाट हो रही थी। छह-सात लुटेरों ने लूटपाट की। इसके बाद महिला सिपाही से गैंगरेप किया गया।

रिश्तेदार का शव लेकर लौट रही महिला से गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed