फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   27 labourers of jharkhand died in truck accident

ट्रक पलटने से झारखंड के 27 मजदूरों की मौत

Fri, 11 Jan 2013 10:38 AM IST
रांची/इंटरनेट डेस्क
रांची/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 11 Jan 2013 10:38 AM IST
विज्ञापन
 27 labourers of jharkhand died in truck accident

धान काटकर औरंगाबाद से लौट रहे मनिका (लातेहार) और लेस्लीगंज (पलामू) के 27 मजूदीरों की ट्रक पलटने से मौत हो गयी और 11 मजदूर घायल हो गये। दुर्घटना में केवल छह लोग सुरक्षित बचे। ट्रक पर कुल 44 लोग सवार थे। मरने वालों में नौ बच्चे भी थे।

विज्ञापन


दुर्घटना औरंगाबाद जिला मुख्यालय से छह किमी दक्षिण एनएच-139 पर तिताई बिगहा गांव के समीप हुई। अधिकतर मजदूर ट्रक पर लदे चावल व धान के बोरे में दब गये। कहा जा रहा है कि ट्रक चालक के नशे में होने के कारण वह संतुलन खो बैठा। मृतकों में 24 राकीकलां व दो डोरांग व एक सतरबरवा के निवासी हैं।
विज्ञापन


यह घटना तब हुई जब सभी मजदूर भोजपुर जिले के जगदीशपुर व आसपास के गांवों से धान काटकर अपने घर लौट रहे थे। ट्रक पर 200 से अधिक धान व चावल के बोरे लदे थे। गुरुवार सुबह तीन बजे ट्रक एनएच-139 पर तिताई बिगहा गांव के समीप पहुंचा कि चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक खाई में पलट गया। ट्रक पर सवार लोग के धान व चावल के बोरों से दबने के कारण उनकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौक पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य किया। पहले घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया उसके बाद शव निकाले गये। चार घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला गया। डीएम अभय कुमार सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार का जायजा लिया। डीएम ने सदर अस्पताल में मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से औरंगाबाद जिला प्रशासन द्वारा 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।


कार्यवाहक मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने दुर्घटना में मारे गये लोगों के प्रति गहरा शोक प्रकट किया है और अर्जुन मुंडा ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने के निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed