फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   22 out of 30 laborers of Jharkhand trapped in Malaysia return home

Jharkhand News: मलेशिया में फंसे 30 मजदूरों में से 22 की वतन वापसी, आठ को भी जल्द लाएगी सरकार

Thu, 26 May 2022 10:36 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 26 May 2022 10:36 PM IST
सार

मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 22 सुरक्षित वापस लौट आए हैं। जबकि, अन्य आठ को सुरक्षित घर लाने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
22 out of 30 laborers of Jharkhand trapped in Malaysia return home
CM HEMANT SOREN - फोटो : social media

विस्तार

मलेशिया में फंसे झारखंड के 30 मजदूरों में से 22 की वतन वापसी हो गई है। जबकि, अन्य आठ को सुरक्षित घर लाने की प्रक्रिया जारी है। यह सभी मजदूर गिरिडीह, हजारबाग और बोकारों जिलों के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
झारखंड सरकार ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर मलेशिया में फंसे 30 मजूदरों में से 22 मजदूरों को झारखंड वापस लाया गया है। बाकि आठ मजदूरों को भी जल्द ही उनके घर तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि झारखंड के श्रम विभाग द्वारा मजदूरों के विवरण के साथ ईमेल भेजे जाने के बाद मलेशियाई पुलिस ने उस देश में भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर हस्तक्षेप किया। राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि इन 22 मजदूरों को 19.87 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो साल पहले गए थे मजदूर मलेशिया
सोशल मीडिया के जरिए राज्य सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की अपील की थी। श्रमिक 30 जनवरी, 2019 से एक इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी के साथ लाइनमैन के रूप में काम करने गए थे और उनका अनुबंध 30 सितंबर, 2021 को समाप्त हो गया था।


काम कराया भुगतान नहीं दिया
बयान में कहा गया है कि श्रमिकों को फर्म द्वारा जनवरी 2022 तक अनुबंध के बिना काम पर लगाया गया था और उन्हें कोई भुगतान नहीं किया गया था। मलेशियाई पुलिस को मलेशिया में भारतीय उच्चायोग के अनुरोध पर हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसने राज्य के श्रम विभाग द्वारा भेजे गए ईमेल पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed