फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   148 students in four KGBVs test positive for COVID19 virus Outbreak Latest News Update

Corona Alert: चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों पर कोरोना की मार, 148 छात्राओं की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Wed, 26 Apr 2023 07:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Apr 2023 07:58 PM IST
सार

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, स्कूलों और कॉलेजों में कोरोना की जांच कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
148 students in four KGBVs test positive for COVID19 virus Outbreak Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में चार आवासीय बालिका विद्यालयों की 148 छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि सोमवार को 69 छात्राओं के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उपायुक्त विजया जाधव ने मंगलवार को जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में कोविड-19  की जांच कराने का निर्देश दिया था। सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी के नेतृत्व में डॉक्टरों ने जिले के डुमरिया, पोटका और जमशेदपुर ब्लॉक के तीन अन्य केजीबीवी स्कूलों में कोरोना की जांच की। इस दौरान 79 और छात्राओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

विज्ञापन


आधिकारिक बयान में कहा गया है कि केजीबीवी डुमरिया में 14, केजीबीवी पोटका में 10 और केजीबीवी जमशेदपुर में 55 मामले दर्ज किए गए। सभी छात्रों को कोरोनावायरस प्रोटोकॉल के अनुसार आइसोलेट किया गया और स्कूल परिसर को पूरी तरह से सेनेटाइज किया गया। सिविल सर्जन ने सभी केजीबीवी के वार्डन, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ एक वर्चुअल बैठक की और उन्हें कोविड-19 दिशानिर्देशों को लागू करने का आदेश दिया।
विज्ञापन


कोरोना की जांच बढ़ाने का निर्देश
डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोनोवायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर वायरस के प्रसार को रोकने के लिए रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंडों, स्कूलों और कॉलेजों में कोरोना की जांच कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed