फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   14 year old girl mamta denies her marriage

'14 साल की ममता ने घर आई बारात लौटा दी'

Sat, 13 Feb 2016 05:01 PM IST
Updated Sat, 13 Feb 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
14 year old girl mamta denies her marriage

“गरीब घर की लड़की जब बड़ी होने लगती है, तो रातों की नींद उड़ने लगती है बाबू”। ये शब्द हैं नवीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 साल की ममता के माता-पिता के। ममता की शादी तय हुई थी लेकिन उसने कम उम्र में शादी से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


इसके बाद से झारखंड में गुमला के सुदूर हापामुनी गांव की ममता सुर्खियों में है। ममता के इरादे मजबूत हैं पर जेहन में एक फिक्र भी। शादी से इनकार करने के बाद वो चाहती है कि शादी के लिए मां-बाबा ने जो कर्ज लिया था, वो खत्म हो जाए।
विज्ञापन


गांवों की गलियों और पगडंडियों से पैदल चलकर छह किलोमीटर दूर स्कूल जाने वाली इस लड़की का दाखिला अब सरकार के कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय बघिमा पालकोट में कराया गया है।यहां ममता को बारहवीं तक पढ़ाई के लिए पोशाक, किताबें, जूते और भोजन मुफ्त मिलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममता के फैसले पर 1 लाख इनाम की घोषणा

14 year old girl mamta denies her marriage

बात दो जनवरी की है जब ममता की शादी के लिए लड़के वाले उसके घर पहुंचे तो ऐन मौके पर पुलिस भी वहां पहुंची और ममता को अपने साथ ले गई। शादी न करने के ममता के इस फैसले पर सरकार ने उन्हें एक लाख रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

ममता बताती हैं कि छोटी उम्र में शादी के सवाल पर उसने टोका जरूर था, पर घर वालों के सामने कड़ा विरोध नहीं कर सकी थी। उसे लगा कि मां-बाबा आर्थिक अभावों से गुजरते हैं, शायद इसलिए शादी कर रहे हैं।

कस्तूरबा स्कूल में नवीं कक्षा में पढ़ने वाली पल्लवी बताती हैं कि उन लोगों ने अपनी नई सहेली का स्वागत तालियों से किया था।

पहले पढ़ाई, फिर विदाई

14 year old girl mamta denies her marriage

ममता ने सभी लड़कियों को जब अपनी शादी तोड़ने की बात बताई, तो उसे बताया गया कि कस्तूरबा स्कूल का स्लोगन ही हैः पहले पढ़ाई, फिर विदाई।पिछले साल 26 जनवरी को कस्तूरबा स्कूल की लड़कियों के लिए इस अभियान की शुरुआत की गई थी।

स्कूल की छात्रा पूजा कहती है, "अशिक्षा के कारण गांवों में पुराने ख्यालात हैं। लड़कियों को बोझ समझा जाता है। लिहाजा कम उम्र में शादी कर दी जाती है। पर इस ख्याल को खत्म करना है।"

हफ्ते भर के दौरान ममता कई दौर से गुजरी है। अब वह दूसरी लड़कियों से घुल मिल रही है। वो पढ़ लिखकर शिक्षक बनना चाहती है। उसकी नजरें सरकार की घोषणा पर टिकी है।

वो कहती हैं, "पैसे मिलें, तो मां-बाबा ने शादी के लिए जो कर्ज लिया था, उसे चुका दूंगी। बाकी पैसे अपनी तथा भाई-बहनों की पढ़ाई पर खर्च करूंगी।" बघिमा स्कूल की वार्डन और शिक्षिका नीलन प्रभा केरकेट्टा समेत सभी शिक्षक और कर्मचारी भी स्कूल में ममता के दाखिले से खुश हैं।

अब बेटी के फैसले से खुश हैं माता-पिता

14 year old girl mamta denies her marriage

इससे पहले एक आदिवासी लड़की बिरसमुनी ने बाल विवाह से मना किया था। वो भी इसी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ती है। हम हापामुनी गांव भी गए। ममता के पिता रतन साहू, मां शालो देवी अपने दो अन्य बच्चों के साथ मिले। उनका दो कमरे का टूटा-फूटा खपरैल कच्चा मकान है।

घर के अंदर एक अलमारी और छोटे से आंगन में रखी रजाई, गद्दा और पलंग देखकर समझते देर नहीं लगी कि यह सब बेटी की शादी के लिए खरीदा गया था।

रतन बताते हैं कि वह ड्राइवरी करते हैं। खेती के लिए बित्ता भर भी जमीन नहीं है। क्या बेटी ने पहले शादी से मना नहीं किया था, वह कहते हैं, "यह सब अचानक हुआ।"

रतन कहते हैं कि अब बेटी पढ़ कर अपने पैरों पर खड़ी हो जाए, यही उनकी खुशी होगी। कर्ज चुकाने के लिए उन्हें हाड़तोड़ मेहनत करनी होगी।उनकी पत्नी शालो देवी बताती हैं कि कई लोगों से कुछ-कुछ करके करीब 45 हजार रुपए कर्ज लिए हैं। कुछ पैसे मजदूरी कर उन लोगों ने बचाए थे।

अब ममता के माता-पिता की सरकार से गुहार

14 year old girl mamta denies her marriage

शालो देवी कहती हैं कि सरकार से उन्हें गरीबी का राशन कार्ड और इंदिरा आवास मिल जाता, तो बड़ी राहत मिल जाती।क्या लड़के वाले नाराज नहीं हुए, इस सवाल पर ममता के चाचा कृष्णा साहू बताते हैं, "पहले तो वे गुस्सा हो गए पर उन्हें सच्चाई का पता चला, तो वे भी राजी होकर लौट गए।"

गांव में सामाजिक कार्यकर्ता बिंदेश्वर साहू का मानना है कि जाने-अनजाने तो रतन ने कम उम्र में बेटी की शादी तय कर दी, लेकिन शादी न करने के ममता के फैसले से गांव में लोगों को सीख मिली है।

गांव के ही सुरेंद्र साहू बताते हैं, "वे लोग तैयारियों में जुटे थे। पुलिस आकर ममता को ले गई, तो सभी सकपका गए, पर मिल जुलकर स्थिति को संभाला गया।"

घाघरा प्रखंड की नवनिर्वाचित प्रमुख सुनीता देवी भी रतन साहू के परिवार से मिलने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि ममता जैसी लड़की ने उनके प्रखंड का मान बढ़ाया है।उन्होंने साथ ही रतन साहू को सरकारी मदद दिलाने के लिए पहल करने का भरोसा भी जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed