{"_id":"645c394413eef547d40ba527","slug":"13-year-old-girl-saved-the-life-of-a-three-year-old-child-by-jumping-into-the-well-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: 13 वर्षीय लड़की ने कुएं में कूदकर बचाई तीन साल के बच्चे की जान, बहादुरी पुरस्कार की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: 13 वर्षीय लड़की ने कुएं में कूदकर बचाई तीन साल के बच्चे की जान, बहादुरी पुरस्कार की सिफारिश
Thu, 11 May 2023 06:09 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Thu, 11 May 2023 06:09 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि काजल ने तीन साल के बच्चे को एक हाथ से पकड़ लिया। साथ ही वह कुएं में लगाए गए मोटर पंप के पाइप को पकड़ी रही। उसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और दोनों को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झारखंड के चतरा जिले में एक 13 वर्षीय लड़की ने 40 फुट गहरे कुएं में छलांग लगाकर एक बच्चे की जिंदगी बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लड़की काजल कुमारी भुइयां ने तीन साल के बच्चे को एक हाथ से पकड़ लिया और दूसरे हाथ से कुएं में लगे मोटर पंप के पाइप की मदद से तैरती रही। चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने कहा कि वह लड़की के असाधारण साहस को देखते हुए बहादुरी पुरस्कार के लिए उसके नाम की सिफारिश करेंगे।
ग्रामीणों ने बताया कि काजल ने तीन साल के बच्चे को एक हाथ से पकड़ लिया। साथ ही वह कुएं में लगाए गए मोटर पंप के पाइप को पकड़ी रही। उसी दौरान ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और दोनों को बाहर निकाल लिया। चतरा के उपायुक्त अबू इमरान ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की डिटेल मांगी गई है। असाधारण साहस को देखते हुए वीरता पुरस्कार के लिए लड़की के नाम की सिफारिश करेंगे। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 170 किलोमीटर दूर चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के हुसैन गांव में रविवार को हुई। उधर, घायल हुई बच्ची को मौके पर मौजूद लोगों ने मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में उपचार के लिए भर्ती कराया है।
एक सेकंड का भी समय नहीं किया बर्बाद
तीन साल का शिवम कुमार कुएं के पास खेलता हुआ उसमें जा गिरा था। ग्रामीणों की माने तो काजल ने सहास का परिचय देते हुए कुंए में छलांग लगा दी और उसकी जान बचाने में कामयाब रही। पाइप को पकड़कर मदद के लिए चिल्लाती रही। आस-पास के लोग शोर सुनकर कुंए के पास पहुंच गए और दोनों को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाल लिया।