फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Thousands of students participated in CET

जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक-एक सीट के लिए रहेगी कांटे की टक्कर

Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Thousands of students participated in CET
जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी - फोटो : Demo Pic.
सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयू) जम्मू में पीजी/यूजी कोर्स (5/2/3 साल प्रोग्राम) और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिले के लिए शनिवार को करवाए गए कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) में हजारों विद्यार्थी बैठे। 
विज्ञापन


सीयू राजस्थान के बैनर तले देशभर की नौ सेंट्रल यूनिवर्सिटियों के साथ जम्मू में करवाए गए टेस्ट में 3500 से अधिक परीक्षार्थी बैठे। परीक्षा के लिए देशभर में 150 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। संभाग में जम्मू के अलावा उधमपुर और कठुआ में राजस्थान यूनिवर्सिटी सहित स्थानीय पर्यवेक्षकों की देखरेख में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन


सोमवार को परीक्षा की आंसर की राजस्थान यूनिवर्सिटी और सीयू जम्मू की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। रविवार को भी तीन शिफ्टों में परीक्षा होगी। दाखिला इंचार्ज अकादमिक को-आर्डिनेटर प्रो. लोकेश वर्मा ने बताया कि रविवार को परीक्षा के लिए जम्मू में पांच और उधमपुर तथा कठुआ में एक-एक परीक्षा केंद्र स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को परीक्षा के दौरान पहली बार परीक्षार्थियों को प्रश्न और उत्तर पुस्तिका की कापी दी गई। जिससे वे खुद ही तय कर पाएंगे कि कितने सफल हुए हैं। यह व्यवस्था परीक्षा में पारदर्शिता लाने के साथ विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए की गई है। परीक्षा के नतीजे 17 जून को घोषित होंगे।

गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल शास्त्रीनगर से परीक्षा देकर निकली रजनी शर्मा ने कहा कि परीक्षा अपेक्षा के मुताबिक आई थी। लेकिन इन परीक्षाओं में हजारों विद्यार्थियों के बैठने से साफ है कि एक-एक सीट के लिए मेरिट में कांटे की टक्कर रहेगी।


परीक्षा में पीजी सीटों के लिए चालीस फीसदी और शोध सीटों के लिए पचास फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाला विद्यार्थी क्वालीफाई होगा। परीक्षा नतीजों के बाद मेरिट के आधार पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed