{"_id":"5e89f18f8ebc3e6fd73c8a73","slug":"students-are-facing-problems-due-to-lockdown-and-2g-internet-in-the-ut23","type":"story","status":"publish","title_hn":"2जी इंटरनेट के कारण सीयूसीईटी के लिए आवेदन कम","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश से विद्यार्थी नहीं कर पा रहे हैं विभिन्न विश्विद्यालयों के लिए आवेदन - ऑनलाइन क्लासेज लेने में भी परेशानी अंशू शर्मा जम्मू। प्रदेश में लॉकडाउन और 2जी इंटरनेट के कारण सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है। इस समय देश के प्रमुख संस्थानों में दाखिले के लिए आवदेन मांगे गए हैं। लेकिन 2जी इंटरनेट के कारण विद्यार्थियों को आवेदन जमा करने में बहुत मुश्किल हो रही है। केंद्रीय विश्व विद्यालय के प्रोफेसर डॉ.बच्चा बाबू ने बताया कि विद्यर्थियों को 2जी इंटरनेट के चलते सीयूसीईटी के लिए आवेदन करने में परेशानी हो रही है। इसको लेकर उनके पास विद्यार्थियों कि कई शिकायतें भी आ रही हैं। आवेदन कर्ताओं का कहना है कि आवेदन फोरम भरने के बाद पेमैंट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी तक बहुत कम आवेदन आए हैं। अभी तक केवल पांच हजार के करीब है आवेदन आए हैं। जोकि देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मुकाबले बहुत कम हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि अभी तक 10 हजार के करीब आवेदन आयेंगे लेकिन 2जी इंटरनेट के कारण आवेदन नहीं आ पा रहे हैं। 11अप्रैल को आवेदन की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन क्लासेज लेने में परेशानी प्रदेश में विभिन्न संस्थान इस समय विद्यार्थियों कि ऑनलाइन क्लासेज लेकर पाठ्यक्रम पूरा करवा रहे हैं। लेकिन इसमें भी 2 जी इंटरनेट के कारण क्लासेज लेने में असुविधा हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि वे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए क्लासेज के रहे हैं। जिसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो शेयरिंग, वॉट्सएप आदि की सहायता के रहे हैं। लेकिन इंटरनेट कि गति कम होने के कारण उन्हें एक वीडियो शेयरिंग करने में भी मुश्किल हो रही है। जिससे पाठ्यक्रम पूरा करवाने में समय लग रहा है। शिक्षक और विद्यार्थी सरकार से 4जी शुरू करने के लिए अपील कर रहे ताकि उनका नुकसान ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।