{"_id":"5c835f71bdec2214374a6791","slug":"recruitment-of-teachers-on-basis-of-contract-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अनुबंध के आधार पर फिर होगी शिक्षकों की भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीर में अनुबंध के आधार पर फिर होगी शिक्षकों की भर्ती
Sat, 09 Mar 2019 12:08 PM IST
Pranjal Dixit
भाषा, जम्मू
भाषा, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने निरंतर अकादमिक गतिविधियों को जारी रखने के लिए शैक्षणिक व्यवस्था के तहत लेक्चरर और शिक्षकों की फिर से भर्ती को मंजूरी दे दी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को यहां राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में यह मंजूरी दी गई।
अधिकारी ने बताया कि पात्रता रखने वाले उन लेक्चरर को नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है, जिन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर पिछले शैक्षणिक वर्ष के दौरान 11 मार्च से 30 जून तक अपनी सेवाएं दी थी।
प्रवक्ता ने बताया कि उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
राज्य में हर साल, स्कूल शिक्षा विभाग शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उच्चतर माध्यमिक स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था के आधार पर शिक्षकों और लेक्चरर को अनुबंध के आधार पर भर्ती करता है।