फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Proposal of Mass promotion for students from 1-9 and 11th class accepted in jammu kashmir

जम्मूः विद्यार्थियों के सामूहिक प्रोन्नति को मिली मंजूरी, सरकार ने जारी किया आदेश

Tue, 07 Apr 2020 03:08 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 03:08 PM IST
विज्ञापन
Proposal of Mass promotion for students from 1-9 and 11th class accepted in jammu kashmir
छात्रों के सामूहिक प्रोन्नति को मिली मंजूरी - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के चलते लॉकडाउन के कारण असमंजस में फंसे बच्चों व उनके अभिभावकों के लिए राहत भरी खबर है। जम्मू संभाग में पहली से लेकर नौवीं और 11 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सामूहिक प्रोन्नति का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया गया है। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक प्रस्ताव बनाकर प्रदेश सरकार को भेजा था। जिसे आज यानी कि मंगलवार को मंजूरी मिल गई है।  

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण विद्यार्थियों के सामने इस समय सबसे बड़ा असमंजस परीक्षा परिणाम को लेकर था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें कौन सी कक्षा की पढ़ाई करनी है। इस स्थिति को भांपते हुए जम्मू निदेशालय की ओर से सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। जिसे मंजूरी मिल गई है।  
विज्ञापन


हालांकि कई जिलों में आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए थे, जबकि कुछ जिलों में परीक्षा परिणामों का इंतजार था। ऐसे में शिक्षा निदेशालय जम्मू ने कोशिश की है कि बच्चों का सत्र प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


2013 में बाढ़ आपदा के समय भी हुई थी सामूहिक प्रोन्नति
कश्मीर संभाग में 2013 की बाढ़ आपदा के बाद वहां के विद्यार्थियों का मास प्रमोशन किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed