फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police pathsala in jammu

पुलिस पाठशाला में कानून का पाठ पढ़ाया

Mon, 12 Sep 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 12 Sep 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
police pathsala in jammu
पुलिस पाठशाला में बोलते बोलते डीआईजी - फोटो : Amar Ujala
पुलिस पाठशाला में मुख्य अतिथि डीआईजी अशकूर वानी ने सही औैर गलत के बीच कानून के अलग-अलग पहलुओं पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही है तो उसमें कानूून का कोई उपयोग नहीं है। जब कुछ भी गलत होता है तो कानून अपना काम करता है।
विज्ञापन


अक्सर लोगों की धारणा है कि कानून को विधायिका या सरकार बनाती है, जबकि कानून तभी बनता है, जब समाज में फैली कुरीतियों को रोकने के लिए कार्रवाई की जाए। लोग अपनी गलतियों को कम करना शुरू करें तो कानून का उपयोग भी कम हो जाएगा।
विज्ञापन


देश में सवा सौ करोड़ की आबादी है। पुलिस के प्रति सौ करोड़ धारणाएं होंगी। जम्मू कश्मीर संवेदनशील राज्य है। इस मौके पर स्कूल के चेयरपर्सन हन्दिर महाजन, वाइस चेयरमैन साहिल महाजन, प्रिंसिपल रमेश और 250 छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी ने कहा कि अंग्रेजों के जमाने की पुलिस की धारणा आम लोगों में अब भी बनी है, जबकि पुलिस समाज के हर वर्ग में जाकर समाज कल्याण और उद्धार की नीति अपनाती है। स्कूल में बच्चों का आधार मजबूत बनाने के लिए शिक्षा दी जाती है। बारहवीं के बाद विद्यार्थी कानून की पढ़ाई के लिए आगे आते हैं। बचपन से घर में ही सही और गलत की जानकारी दी जाती है।

बड़े हो जाते हैं तो कानूनी अधिकार बढ़ जाता है। कानून का मुख्य उद्देश्य समाज की सेेवा करना है। अगर स्कूल के बच्चों में पुलिस या पुलिस के काम को लेकर कोई अवधारणा है तो उसे भी दूर किया जा सकता है। पुलिस थाने में जाकर बच्चे कानून और पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी हासिल कर सकते हैं। पुलिस आम लोगों की सुविधा के लिए है।

व्यवहार को देखती है और उनका काम लोगों में दहशत फैलाना नहीं है। कानून में संशोधन की गुंजाइश अक्सर बनी रहती है। देश में काफी पिछड़े लोग भी हैं। जहां कानून का उपयोग करनी के बजाय पुलिस आपसी सहयोग से मसलों को सुलझाती है। लोगों को पुलिस से दहशत नहीं होनी चाहिए।

किसी भी शिकायत को लेकर सीधे पुलिस थाने या अधिकारियों के पास आना चाहिए। समाज में अगर कुछ भी गलत हो रहा हो और शांति भंग हो रही है तो पुलिस जवान की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह उसे रोके।


अमर फाउंडेशन की तरफ से बनयान ट्री इंटरनेशनल स्कूल में पुलिस पाठशाला के आयोजन में बच्चों ने भी सवाल किए। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन साहिल महाजन ने कहा कानून की जानकारी बच्चों में शुरू से होनी चाहिए और कानून के विभिन्न पहलुओं की जानकारी के लिए ऐसे आयोजन सराहनीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed