{"_id":"37665bfd3dcdc5640c4a0b96a7e4e209","slug":"pm-modi-may-be-came-in-vaishno-devi-university-convocation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK: दीक्षांत समारोह में मोदी के आने की संभावना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JK: दीक्षांत समारोह में मोदी के आने की संभावना
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) के पांचवें दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए अकादमिक स्तर पर डिग्री होल्डरों की सूचियां तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी को नई शक्ल देने के लिए रंग-रोगन का काम लगाया गया है। दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना प्रस्तावित है। यह समारोह मार्च के अंत या अप्रैल के मध्य तक हो सकता है।
विज्ञापन
हालांकि अभी कोई तिथि फाइनल नहीं की गई है। रजिस्ट्रार अजय कुमार के अनुसार दीक्षांत समारोह की तिथि अभी तय नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि एसएमवीडीयू के दीक्षांत समारोह में भारत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अप्रैल 2008 में हुए यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सहित कई बड़ी शख्सियत ने शिरकत की थी। इसके बाद वर्ष 2010 में दूसरा दीक्षांत समारोह हुआ।
इसी तरह नवंबर 2011 में हुए तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल शामिल रहीं, जबकि फरवरी 2014 को हुए चौथे दीक्षांत समारोह में उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी शामिल रहे।
आखिरी दीक्षांत समारोह में वर्ष 2012-13 सेशन के 751 डिग्रियां वितरित की गईं। पांचवें दीक्षांत समारोह में अगले सेशन की डिग्रियां देना प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार पीएम हाउस से प्रधानमंत्री के आने की तिथि पाने पर काम हो रहा है। हालांकि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है।