{"_id":"5d5e2ab48ebc3e6c5931f7e3","slug":"online-merit-list-not-released-by-cu-due-to-internet-service-interrupted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं जारी कर सका मेरिट सूची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मूः इंटरनेट सेवा बंद होने की वजह से केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं जारी कर सका मेरिट सूची
Thu, 22 Aug 2019 11:10 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 22 Aug 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय विश्वविद्यालय
केंद्रीय विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी के विभिन्न कोर्सों में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के बाद बुधवार को ऑफलाइन काउंसलिंग भी खत्म हो गई। ऑफलाइन काउंसलिंग के जरिए सीयू में दाखिले के लिए करीब 300 से अधिक विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं।
विज्ञापन
प्रशासन का कहना है कि नेट नहीं चलने की वजह से मेरिट सूची ऑनलाइन जारी नहीं की गई है। सीयू के संबंधित विभागों की तरफ से विद्यार्थियों को फोन करके दाखिले के लिए सूचित किया जाएगा। सीयू प्रशासन को उम्मीद है कि ऑफलाइन काउंसलिंग के जरिए प्रत्येक विभाग की खाली सीटों पर दाखिला पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सीयू में दाखिले के लिए उम्मीदवार के ग्रेजूएशन में 50 प्रतिशत अंक होना और सेंट्रल यूनिवर्सिटी कामन एंट्रेस टेस्ट पास होना अनिवार्य है। इस साल प्रत्येक कोर्स में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लयूएस) के लिए पांच सीटें बढ़ाई गई हैं और कुल सीटें 1180 के करीब हैं। पिछले साल विश्वविद्यालय में 700 सीटों पर दाखिला हुआ था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की अन्य महत्वपूर्ण खबरें पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लाइक बटन को क्लिक करें--