{"_id":"5d977f1c8ebc3e01767f583c","slug":"nit-srinagar-campus-to-get-open-phase-wise-in-kashmir-due-to-security-reasons","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी श्रीनगर में चरणबद्ध खुलेगा कैंपस, सुरक्षा कारणों के चलते फैसला, अलग-अलग दिन होगी रिपोर्टिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईटी श्रीनगर में चरणबद्ध खुलेगा कैंपस, सुरक्षा कारणों के चलते फैसला, अलग-अलग दिन होगी रिपोर्टिंग
Fri, 04 Oct 2019 10:49 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 04 Oct 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी श्रीनगर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
एनआईटी श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) चरणबद्ध तरीके से खुलेगा। सुरक्षा कारणों के चलते एनआईटी श्रीनगर कैंपस में अलग-अलग दिन छात्रों को रिपोर्ट करने का फैसला लिया गया है। एनआईटी श्रीनगर कैंपस अगस्त से बंद था, जोकि अब पंद्रह अक्तूबर से खुलने जा रहा है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बीटेक सातवें सेमेस्टर और पीएचडी छात्रों को पंद्रह अक्तूबर को रिपोर्ट करनी होगी। जबकि उनकी कक्षाएं 16 अक्तूबर से शुरू होंगी। बीटेक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों की रिर्पोटिंग 20 अक्तूबर को होगी जबकि उनकी कक्षाएं 21 अक्तूबर से चलेंगी।
वहीं ऐसे छात्र जो शैक्षणिक सत्र शुरू होने पर कैंपस में अभी तक रिपोर्ट नहीं कर पाए हैं उन्हें पंद्रह अक्तूूबर को रिपोर्ट करना अनिवार्य है। एमटेक पहले और तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को 20 को रिपोर्ट और 21 अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होनी है। वहीं, एमएससी पहले सेमेस्टर के जिन छात्रों को अभी तक दाखिले के बाद कैंपस में रिपोर्ट नहीं की है, उन्हें पंद्रह अक्तूबर को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
जबकि अन्य छात्र 21 अक्तूबर को रिपोर्ट करेंगे। इसके अलावा एमएससी तीसरे सेमेस्टर के छात्रों को 20 अक्तूबर को कैंपस में रिपोर्ट और 21 से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।