{"_id":"57aa245a4f1c1b0f11ee4d41","slug":"naac-team-will-visit-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक को संतुष्ट करने की तैयारी में जेयू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नैक को संतुष्ट करने की तैयारी में जेयू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 16 Aug 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय में नैक (नेशनल असेसमेंट एक्रिडेशन कमेटी) टीम के दौरे को लेकर सक्रियता बढ़ाई गई है। नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज का जायजा लेकर अकादमिक सहित अन्य प्रस्तावों पर मुहर लगाती है।
इसके लिए कुलपति प्रो. आरडी शर्मा की अध्यक्षता में प्री नैक टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर चुकी है। नैक टीम के समक्ष प्रस्तुति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वृत्तचित्र तैयार किया जा रहा है। डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. पूनम धवन का कहना है कि नैक टीम के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार आगामी सितंबर माह में नैक टीम का जम्मू विश्वविद्यालय में दौरा करना प्रस्तावित है। हालांकि अभी इसके लिए तिथि तय नहीं की गई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के अधीन नैक टीम विश्वविद्यालय के सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा करती है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जम्मू विश्वविद्यालय एप्लस श्रेणी में आता है। किसी भी विवि को उसके कामकाज के आधार पर श्रेणी में बांटा जाता है। उसी के आधार पर यूजीसी की ओर से फंड जारी किया जाता है। गत मार्च में प्री नैक टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय के सभी विभागों में दौरा कर खामियों को दूर किया था। इसमें पावर प्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई है।
अप्रैल 2009 में नैक टीम ने जम्मू विश्वविद्यालय का दौरा किया था। अमूमन पांच साल बाद नैक टीम विवि के कामकाज का जायजा लेने आती है। नैक टीम के दौरे की सुगबुगाहट को देखते हुए सभी विभागों में खामियों को दूर करके अकादमिक सहित अन्य ढांचे को मजबूत बनाने पर काम किया जा रहा है।