{"_id":"5d971cf48ebc3e93cf657a78","slug":"musical-awareness-program-organized-in-government-degree-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधमपुरः गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया संगीतमय जागरूकता कार्यक्रम, सभी ने की सराहना","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उधमपुरः गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया संगीतमय जागरूकता कार्यक्रम, सभी ने की सराहना
Fri, 04 Oct 2019 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Oct 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
नशाखोरी के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्वनमेंट डिग्री कॉलेज में ड्रग्स और पालिथीन के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। म्यूजिकल बैंड द स्ट्रिंग्स ऑफ मिस्टर सुलभ गुप्ता (कॉलेज के पूर्व छात्र) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में कालेज प्राचार्या एनके रसोत्रा मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि ने कहा कि संगीत आत्मा का भोजन है और यह सभी के मानस पर गहरा प्रभाव पैदा करने की शक्ति रखता है। उन्होंने जीवन में संगीत को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया और बड़े पैमाने पर युवाओं को शामिल करके समाज और राष्ट्र के ज्वलंत मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए संगीत को एक मुख्य उपकरण के रूप में भी इसका उपयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर छात्रों ने बॉलीवुड सहित डोगरी गीत, लोकप्रिय सूफी गीत और साथ ही कई स्व-संगीतबद्ध गीत गाकर प्लास्टिक का बहिष्कार व ड्रग के खिलाफ छात्रों को जागरूक किया।
विज्ञापन