{"_id":"5e85c33c8ebc3e72be0294bd","slug":"lack-of-masks-with-policemen-engaged-in-battle-of-corona135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की लड़ाई में जुटे पुलिसकर्मियों के पास मास्क की कमी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कोरोना की लड़ाई में जुटे पुलिसकर्मियों के पास मास्क की कमी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। लॉकडाउन का पालन कराने में जुटे पुलिसकर्मी मास्क की कमी से जूझ रहे हैं। हर एक थाना क्षेत्र में मास्क और सैनिटाइजर भेजे गए थे। लेकिन मास्क की एक अवधि होती है। कई पुलिस कर्मी एक ही मास्क को कई दिनों से पहन कर अपना काम चला रहे हैं। घर पहुंचने पर उन्हें समझ में नहीं आता कि अपने बच्चों से मिले या नहीं। कुछ पुलिस कर्मियों से बातचीत हुई। उन्होंने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि लॉकडाडन से पहले मास्क दिए गए थे। अब एक हफ्ता हो चुका है। वहीं एक ही मास्क पहनकर ड्यूटी दे रहे हैं। ड्यूटी करे घर जाते हैं और फिर वापस ड्यूटी पर आते हैं। कई थानों और पुलिस चौकियों में सैनिटाइजर की भी कमी है। इसके बारे में आईजी जम्मू मुकेश सिंह से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के पास मास्क की कोई कमी नहीं है। हर जगह पर पर्यात मात्रा में मास्क पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।