फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kalam research center to be built at Kendriya vidyalaya Jammu, Rajnah singh to inaugurate

जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय में डीआरडीओ द्वारा बनाया जाएगा कलाम रिसर्च सेंटर

Fri, 04 Oct 2019 01:35 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 04 Oct 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
kalam research center to be built at Kendriya vidyalaya Jammu, Rajnah singh to inaugurate
केंद्रीय विद्यालय जम्मू - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट आर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) की ओर से कलाम सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी (केसीएसटी) बनाया जा रहा है। इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन (इसरो) द्वारा स्पेस सेंटर भी बनाया जाएगा। इसके लिए मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग (एमओयू) हो चुका है। देश भर में सीयू ऐसा पहला केंद्रीय विश्वविद्यालय होगा, जिसमें डीआरडीओ रिसर्च सेंटर बनाने जा रहा है। नवंबर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा इसका शिलान्यास प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


डीआरडीओ 60 करोड़ रुपये से केसीएसटी बनाएगा। इसके लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पिछले दिनों डीआरडीओ के साथ एमओयू साइन किया है। एमओयू पर केंद्रीय विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. रवि कुमार और डीआरडीओ के  डीजी सुधीर गुप्ता ने हस्ताक्षर किए हैं। 
विज्ञापन


एमओयू की प्रक्रिया को पूरा करने के मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, डीआरडीओ चेयरमैन डॉ. जी. सतीश रेड्डी, केंद्रीय विश्वविद्यालय के चांसलर जी. पार्थसारथी, वीसी प्रो. अशोक आइमा, कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. यशवंत सिंह, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. विनय और मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया से डॉ. बच्चा बाबू मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में होगा रिसर्च
केसीएसटी स्थापित होने के बाद कंप्यूटेशनल सिस्टम सिक्योरिटी और सेंसर्स के क्षेत्र में रिसर्च होगा। सेंटर स्थापित होने से साइंस में शोध करने वाले विद्यार्थियों को फायदा होगा। डीआरडीओ और इसरो जैसे सामरिक महत्व व प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर प्रोजेक्ट पर काम करना संस्थान के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed