फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju Convocation tomorrow

जम्मू विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज

Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 02 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
ju Convocation tomorrow
‌जम्मू व‌िश्व‌व‌िद्यालय में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
जम्मू विश्वविद्यालय के जनरल जोरावर सिंह सभागार में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शनिवार को 16वां दीक्षांत समारोह होगा। समारोह में 59 पीएचडी धारकों को उपाधि और 62 मेधावी विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


सुबह 10.30 बजे से ढाई घंटे चलने वाले इस समारोह में उपराष्ट्रपति हमीद अंसारी, सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश टीएस ठाकुर, राज्यपाल एनएन वोहरा सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल होंगे। मुख्य न्यायाधीश को डाक्टर आफ ला (ऑनर काजा) डिग्री से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


समारोह का डीडी पर सीधा प्रसारण किया जाना प्रस्तावित है। दीक्षांत समारोह के लिए आनलाइन आवेदन प्रक्रिया में पहले 124 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें  59 पीएचडी धारक और पदक के लिए 65 विद्यार्थी शामिल थे, लेकिन फुल ड्रेस रिहर्सल में पदक के लिए तीन विद्यार्थी कम पहुंचे। इसलिए अब 121 विद्यार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। इसमें विवि के प्रमुख गेटों पर सीसीटीवी स्थापित करने के साथ शुक्रवार को किसी आम व्यक्ति को आयोजन स्थल के पास जाने की अनुमति नहीं दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed