{"_id":"602ff8988ebc3ee95b11fab9","slug":"jammu1613756568","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल ने 607 व्यावसायिक लैब्स, शिक्षा पोर्टल और जीआईएस पोर्टल का उद्घाटन किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
उपराज्यपाल ने 607 व्यावसायिक लैब्स, शिक्षा पोर्टल और जीआईएस पोर्टल का उद्घाटन किया
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक कदम उठाते हुए, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को समाग्र शिक्षा, जम्मू और कश्मीर में विकसित 607 व्यावसायिक लैब, व्यावसायिक शिक्षा पोर्टल और जीआईएस पोर्टल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में नई शैक्षिक नीति की महत्वपूर्ण विशेषताएं शुरू की गई हैं जो युवाओं के लिए रोजगार आधिरत शिक्षा के लिए एक मजबूत आधार तैयार करेंगी। उन्होंने कहा कि नई एजुकेशन पालिसी का व्यावसायिक शिक्षा पर जोर है, जो छात्रों को रोज़गार इच्छुक की बजाय नौकरी देने वाला बनाने में सक्षम बनाती है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने अधिक उद्योग-अकादमिक संबंध सुनिश्चित करने के लिए स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम में नए कौशल सेट, नवीन गतिविधियों और व्यावसायिक प्रशिक्षण को शामिल करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कहा कि छात्रों के बीच कम उम्र से ही कई तरह के ट्रेडों में आवश्यक कौशल विकसित करने में वोकेशनल लैब की बड़ी भूमिका होगी। प्रदेश में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए गए उपायों की विस्तृत जानकारी देते हुए, बीके सिंह, सचिव, स्कूल शिक्षा ने बताया कि 715 सरकारी स्कूलों में कुल 44,000 नामांकन के साथ व्यावसायिक शिक्षा शुरू की गई है। राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा प्रदान किए गए व्यावसायिक प्रशिक्षण भागीदारों के माध्यम से 14 व्यावसायिक ट्रेडों में व्यावसायिक शिक्षा दी जा रही है। इस दौरान डॉ. अरुण मन्हास, परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा ने बताया कि शैक्षिक संस्थानों की भौगोलिक स्थिति और गैर-सेवारत बस्तियों की पहचान करने के लिए, राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान के सहयोग से जीआईएस पोर्टल विकसित किया गया है। पोर्टल का उपयोग आधारभूत संरचना के विवरण, नामांकन विवरण, आईसीटी सुविधाओं, स्मार्ट कक्षा सुविधाओं, व्यावसायिक प्रयोगशालाओं आदि को देखने के लिए एमआईएस उपकरण के रूप में किया जाना है।
विज्ञापन