फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में चमके प्रदेश के खिलाड़ी

अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिताओं में चमके प्रदेश के खिलाड़ी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। रविवार का दिन जम्मू-कश्मीर और फुटबॉल प्रेमियों के लिए काफी यादगार रह। हीरो आई लीग में इंडिया एरो के लिए खेलते हुए जम्मू-कश्मीर के युवा फुटबॉलर सज्जाद हुसैन ने आइजोल एफसई के खिलाफ शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले में एक गोल चल रही टीम के लिए गोल कर मुकाबले को 1-1 की बराबरी लाया। पहली मैच में जीत दर्ज करने वाली आइजोल एफसी रविवार को जब इंडियन एरोज के खिलाफ मैदान में उतरी तो वह जीत के लिए आश्वस्त दिखाई दी। इसके अनुरूप टीम ने मैच कि पहले हाफ एक गोल कर शुरुआती बढ़त हासिल की। मैच के दूसरे हाफ में इंडिया एरोजकी ओर से जम्मू कश्मीर के सज्जाद हुसैन ने शानदार गोल किया, जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
वहीं भारत अंडर -16 नेशनल टीम ने दोस्ताना मुकाबले में यूएई को 1-0 से हराया। मुकाबले में टीम की जीत में जम्मू कश्मीर के सोहेल ने अहम भूमिका निभाई। हेलो नेम मैच के79वें मिनट गोल कर टीम को जीत दिलाई। इसके साथ ही उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों में पहला गोल भी किया। अपने पहला अंतरराष्ट्रीय गोल स्कोरिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि टीम की जीत में अपना योगदान देने से काफी खुश हूं, और आगे आने वाले मुकाबलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed