फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu University will not increase fees for the next two years

जम्मू यूनिवर्सिटी के इतिहास में काउंसिल की पहली ऑनलाइन बैठक नौ घंटे तक चली, दो साल नहीं बढ़ेगी फीस

Sat, 06 Jun 2020 04:15 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Jammu University will not increase fees for the next two years
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के बीच जम्मू यूनिवर्सिटी में अगले दो साल फीस की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया गया है। पहले हर साल दस फीसदी बढ़ोतरी का प्रावधान था। शुक्रवार को जम्मू यूनिवर्सिटी एकेडमिक काउंसिल की मैराथन नौ घंटे तक चली ऑनलाइन बैठक में फीस समेत कई अन्य महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. मनोज धर की अध्यक्षता में काउंसिल ने शैक्षिक सत्र 2019-2020 के एकेडमिक कैलेंडर के संशोधन को भी मंजूरी दे दी। ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं को लेकर परीक्षा नियंत्रक जल्द अलग से विस्तृत सूचना जारी करेंगे। यूनिवर्सिटी हर साल पूर्व डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. शैलेंद्र सिंह जम्वाल की याद में डिबेट ट्रॉफी प्रतियोगिता करवाएगी। काउंसिल सदस्यों ने कोरोना महामारी की चुनौती पर विस्तृत चर्चा करने के बाद नए कोर्स, विभाग, निदेशालय और अन्य फैसलों को स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन


यह कोर्स, विभाग और निदेशालय खुलेंगे
जर्नलिज्म एंड मीडिया स्टडीज,  डिपार्टमेंट आफ फिलॉसफी, हिंदी निदेशालय, दो वर्ष का एमबीए एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम, डिप्लोमा इन म्यूजोलॉजी एंड आर्केलॉजी, रिसर्च क्लस्टर, सात सेंटर आफ एक्सीलेंस खुलेंगे। एलुमनी एसोसिएशन आफ जम्मू यूनिवर्सिटी (संविधान सहित) को भी स्वीकृति मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed