{"_id":"5da9a8a78ebc3e93ce4fbfc2","slug":"jammu-kashmir-teachers-angry-due-to-payment-said-schools-will-lock-after-waiting-for-seven-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः वेतन न मिलने से शिक्षक नाराज, बोले- सात दिनों के इंतजार के बाद स्कूलों में लगेंगे ताले","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू-कश्मीरः वेतन न मिलने से शिक्षक नाराज, बोले- सात दिनों के इंतजार के बाद स्कूलों में लगेंगे ताले
Fri, 18 Oct 2019 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में छह महीने से वेतन नहीं मिलने से नाराज रहबर-ए-तालीम के तहत रखे गए शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) कार्यालय में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
गुरुवार को शिक्षकों ने राज्यपाल और शिक्षा अधिकारियों से गुहार लगाई कि उनका बकाया वेतन जल्दी जारी किया जाए। जिससे की वह दीपावली का त्योहार मना सकें। उन्होंने कहा कि ईद और रक्षाबंधन के दौरान भी उन्हें वेतन नहीं मिल पाया। इसके चलते उन्हें आर्थिक परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे उनके परिवार के सदस्य भी परेशान है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने कहा कि घरों से स्कूलाें तक पहुंचने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं। अगर उन्हें पांच-सात दिनों में वेतन नहीं दिया गया तो स्कूलों में ताले लग जाएंगे। मौके पर रहबर-ए-तालीम शिक्षक संगठन के राज्य सचिव नजम उल जाफरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन