{"_id":"5dfd06298ebc3e878f25beeb","slug":"jammu-division-school-timing-changed-holidays-of-winter-vacation-from-30-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार से स्कूलों का बदला समय, 30 से होंगी छुट्टियां","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू संभाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार से स्कूलों का बदला समय, 30 से होंगी छुट्टियां
Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्कूलों की टाइमिंग बदली
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग ने समर जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस बार 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेंगी। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। 23 से 28 दिसंबर तक नगर निगम क्षेत्र के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। नगर निगम क्षेत्र से बाहर वाले स्कूलों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। ब्यूरो
रामबन के उखराल तहसील के बंगारा पंचायत में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में हुए हिमस्खन की चपेट में हसीना बेगम, ताहिरा बेगम और बच्ची समाईया बानो आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बर्फ से बाहर निकाल लिया गया, तब तक हसीना बेगम की मौत हो चुकी थी। ताहिरा और समाईया बानो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन में हिमस्खलन, महिला की मौत