फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu division school timing changed, holidays of winter vacation from 30 december

जम्मू संभाग में बढ़ती ठंड को देखते हुए सोमवार से स्कूलों का बदला समय, 30 से होंगी छुट्टियां

Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu division school timing changed, holidays of winter vacation from 30 december
स्कूलों की टाइमिंग बदली - फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू संभाग में स्कूल शिक्षा विभाग ने समर जोन के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। इस बार 30 दिसंबर से आठ जनवरी तक विंटर वेकेशन रहेंगी। वहीं, कड़ाके की ठंड को देखते स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है। 23 से 28 दिसंबर तक नगर निगम क्षेत्र के स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुलेंगे। नगर निगम क्षेत्र से बाहर वाले स्कूलों का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कर दिया गया है। ब्यूरो  
विज्ञापन


रामबन में हिमस्खलन, महिला की मौत

रामबन के उखराल तहसील के बंगारा पंचायत में शुक्रवार को हुए हिमस्खलन से एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और महिला गंभीर रूप से घायल हुई हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत में सुधार न होने पर दोनों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।  
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे गांव में हुए हिमस्खन की चपेट में हसीना बेगम, ताहिरा बेगम और बच्ची समाईया बानो आ गई। सूचना मिलते ही पुलिस व सेना की टीम ने मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बर्फ से बाहर निकाल लिया गया, तब तक हसीना बेगम की मौत हो चुकी थी। ताहिरा और समाईया बानो गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed