फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   IGNOU extends date to submit forms

इग्नू ने परीक्षा के लिए फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि आगे बढ़ाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
IGNOU extends date to submit forms
- फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो जम्मू। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण  की वजह से इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने जून टर्म एंड एग्जाम (टीईई) परीक्षा के लिए फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। इग्नू में एडमिशन लेने के लिए अब स्टूडेंट्स 30 अप्रैल तक फॉर्म जमा करवा सकते हैं। इस समय पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के चलते कोई भी घर से बाहर नहीं जा पा रहा। ऐसे में विद्यार्थियों को साइव कैफे जाकर फार्म भरने की भी सुविधा नहीं है, जिसके कारण इग्नू की तरफ से फार्म जमा करवाने की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इग्नू की तरफ से जारी नोटिफिकेशन में उन्होंने कहा है कि देश में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन के चलते जून टर्म एंड एग्जाम (टीईई) परीक्षा के लिए फॉर्म जमा कराने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। इसके लिए किसी भी तरह की कोई लेट फीस नहीं ली जाएगी। पहले यह डेट 31 मार्च, 2020 थी जिसे अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दिया गया है। विद्यार्थियों की सहुलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed