फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government stopped inter district bus service

गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद के प्रशासन ने बंद की अंतर जिला बस सेवा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
government stopped inter district bus service
NA - फोटो : AMAR UJALA
शहर में लॉक डाउन के कारण फंसे हजारों लोगों के लिए शुरू की गई अंतर जिला बस सेवा को जेकेएसआरटीसी ने बंद कर दिया है। गृह मंत्रालय द्वारा लॉक डाउन का सख्ती से पालन किए जाने के निर्देश के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। पिछले सप्ताह जेकेएसआरटीसी ने सात जिलों के लिए बस सेवा शुरू की थी। अंतर जिला बस सेवा बंद होने से सोमवार को बस स्टैंड सुसान दिखा। इक्का-दुक्का ही यात्री पहुंचे जिन्हें पुलिस ने वापस भेज दिया। जेकेएसआरटीसी के आला अधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा निर्देश मिलने के बाद बस सेवा को फिलहाल बंद कर दिया गया है। सोमवार को किसी भी जिला के लिए बसों का संचालन नहीं किया गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। हालांकि इस बीच जम्मू से सांबा के लिए 11 बसों में लोगों को भेजा गया। यह सभी लोग राधा स्वामी सत्संग से जुड़े हुए थे। अंतर जिला बस सेवा बंद होने से जम्मू में फंसे अन्य जिलों के लोगों को परेशानियों का सामना उठाना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वह लंबे समय से जम्मू में फंसे हुए हैं और उनके पास खाने और रहने का संसाधन नहीं है। प 1 सप्ताह में जेकेएसआरटीसी ने विभिन्न जिलों के लिए 1000 से ऊपर लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया है। जम्मू में अभी भी अन्य जिलों के हजारों की संख्या में लोग फंसे हुए हैं। बस सेवा बंद होने से लोगों ने पैदल ही घरों के लिए रवाना हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर जम्मू में बैठे रहे तो महामारी के चपेट में आने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed