{"_id":"5c8679f3bdec22147609d9f7","slug":"common-entrance-test-exam-dates-extended-till-20th-march-for-engineering-courses-in-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी के लिए बढ़ी फार्म भरने की आखिरी तारीख, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीईटी के लिए बढ़ी फार्म भरने की आखिरी तारीख, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए मौका
Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 12 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में बैचलर्स का कोर्स करना चाहते हैं तो कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) के लिए 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। इस टेस्ट की आखिरी तिथि एक बार फिर बढ़ाई गई है। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च थी। अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा।
जम्मू-कश्मीर बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जामिनेशंस (जेकेबीओपीईई) के परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएल गुप्ता के मुताबिक ऐसे अभ्यर्थी, जो इस साल 12वीं की परीक्षा में शिरकत कर रहे हैं, वह भी इस कोर्स के लिए आवेदन तक कर सकते हैं। इसके लिए जरूरी शर्त यह है कि उन्हें 12वीं पास करने के दस्तावेज बोर्ड की तरफ से भविष्य में निर्धारित की जाने वाली तिथि को उपलब्ध कराने होंगे।
कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 28 अप्रैल को होगा। इससे पहले पांच अप्रैल को पॉलीटेक्निक के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जम्मू-कश्मीर में सरकारी इंजीनियरिंग कालेजों में बीई या बीटेक आदि कोर्सों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन किया जाता है। इसके बाद मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित होता है।