{"_id":"5a2fe4514f1c1b68678c1759","slug":"vc-prof-rd-sharma-meets-governor-nn-vohra","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू वीसी प्रो. आरडी शर्मा ने राज्यपाल की मुलाकात ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेयू वीसी प्रो. आरडी शर्मा ने राज्यपाल की मुलाकात
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 12 Dec 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
जम्मू विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. आरडी शर्मा ने मंगलवार को यहां राजभवन में राज्यपाल एनएन वोहरा से मुलाकात की। वीसी ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय में बीते दिनों उठाए गए कदमों की जानकारी देने के साथ ही ऑफ साइट कैंपस से जुड़ी दिक्कतें साझा कीं।
विज्ञापन
यह दिक्कतें शैक्षणिक कमियों के साथ ही यहां काम-काज से संबंधित थीं। राज्यपाल ने प्रो. शर्मा से गुणवत्ता शिक्षण और अनुसंधान गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। खास तौर पर विश्वविद्यालय के मुख्य और ऑफ साइट कैंपसों में अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन