फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   UNIVERSITY SPORTS CHAMPIONSHIP TO BEGIN FROM APRIL

जेयू में यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप अप्रैल में

Wed, 01 Feb 2017 12:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 01 Feb 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
UNIVERSITY SPORTS CHAMPIONSHIP TO BEGIN FROM APRIL
यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन - फोटो : demo pic

जम्मू विश्वविद्यालय में आगामी अप्रैल में पहली स्टेट यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें क्रिकेट, वालीबाल, टेबल टेनिस, फुटबाल, हाकी, बास्केटबाल, हैंडबाल और बैडमिंटन में महिला और पुरुष खिलाड़ी शिरकत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


जेयू के शारीरिक शिक्षा विभाग में नौ विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के निदेशक प्रो. अवतार सिंह जसरोटिया ने कहा कि राज्यपाल के निर्देश पर पहली यूनिवर्सिटी स्टेट चैंपियनशिप का आयोजन होगा।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य राज्य के विश्वविद्यालयों में समन्वय मजबूत बनाने के साथ अकादमिक और खेल गतिविधियों में शामिल होना है। विश्वविद्यालय में यह अपनी तरह का पहला बड़ा आयोजन होगा। इसमें राज्य के सभी विश्वविद्यालयों से खिलाड़ी शामिल होंगे। चैंपियनशिप को सफल बनाने को विभिन्न कमेटियों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप के लिए जेयू को मेजबानी का मौका मिला है। बैठक में नौ विश्वविद्यालयों के शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशकों, उपनिदेशकों, प्रतिनिधियों में प्रो. निसार अहमद राथर, डा. सोनम अंगुचक्क, डा. राजेंद्र लाल, मोहम्मद दीन, डा. संदीप सहगल, डा. एजाज अहमद कुरैशी, डा. विकास श्रीवास्तव, अशोक कुमार, डा. अजय शर्मा, डा. जीएच यातू, रोमेश शर्मा आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed